CAN vs UAE: कनाडा ने यूएई को दिया 151 रनों का टारगेट, यूएई के लिए जुनैद ने चटकाए 4 विकेट
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मुकाबले में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मुकाबले में कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन यूएई के गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए उन्हें पावरप्ले में ही तीन झटके दे डाले।
इसके बाद नवनीत धालीवाल (34) और हर्ष ठक्कर (50) ने शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और ये सुनिश्चित किया कि कनाडा की टीम 150 के पार ना जा पाए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या यूएई की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।