यश धुल समेत दिल्ली कैपिटल्स के कई खिलाड़ी IPL 2022 के लिए पहुंचे मुंबई, इतने दिन रहेंगे क्वारंटीन
दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्यों ने 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले यहां टीम होटल में इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल, सरफराज खान, चेतन सकारिया, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, अश्विन हेब्बर, कमलेश नागरकोटी और ऑफ स्पिनर विक्की ओस्तवाल गुरुवार…
दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्यों ने 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले यहां टीम होटल में इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल, सरफराज खान, चेतन सकारिया, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, अश्विन हेब्बर, कमलेश नागरकोटी और ऑफ स्पिनर विक्की ओस्तवाल गुरुवार को मुंबई पहुंचने वालों में शामिल थे।
डीसी सहायक कोच प्रवीण आमरे भी बायो बबल टीम में शामिल हुए। खिलाड़ियों और कोचों को अपने कमरों से बाहर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से तीन दिवसीय क्वारंटीन से गुजरना होगा।
आईपीएल मार्च से शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स 27 मार्च को सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
The first set of DC stars have arrived, alongside our Assistant Coach Pravin Amre
It's just getting started and we couldn't be more excited #YehHaiNayiDilli #IPL2022 @TajMahalMumbai pic.twitter.com/lFhZg8pVba— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 10, 2022