ऋषभ पंत रचेंगे इतिहास, IPL में कोई दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं बना पाया है ये रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार (28 मार्च) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
पंत के आईपीएल करियर का यह 100वां मुकाबला होगा। 2016 में डेब्यू करने वाले पंत शुरूआत से…
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार (28 मार्च) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
पंत के आईपीएल करियर का यह 100वां मुकाबला होगा। 2016 में डेब्यू करने वाले पंत शुरूआत से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। वह पहले खिलाड़ी बनेंगे जो दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए 100 या उससे ज्यादा मैच खेलेंगे।
पंत के अलावा स्पिन अमित मिश्रा ने दिल्ली की टीम के लिए 99 मैच खेले हैं। बता दें कि पंत दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए अभी तक 2856 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर हैं।
गौरतलब है कि चोटिल होने के चलते पंत आईपीएल 2023 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह वॉर्नर ने टीम की कमान संभाली थी।