WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, गुजरात जायंट्स पहले उतरेगी बल्लेबाज़ी के लिए
WPL 2026, Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने…
WPL 2026, Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम गेंद से शुरुआती दबाव बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि गुजरात जायंट्स की नजरें मजबूत बल्लेबाज़ी शुरुआत पर होंगी।
टीमें इस मैच के लिए:
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग XI): बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, कनिका अहूजा, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।