धोनी ने लखनऊ के खिलाफ आखिरी ओवर में दो छक्के जड़े, 20वें ओवर में 245 के रन रेट से बनाते हैं रन
IPL 2023: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की गिनती दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में होती है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए न जाने कितनी बार मैच फिनिश किया है।आईपीएल में भी वह सीएसके के लिए मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं। शोमवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए…
IPL 2023: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की गिनती दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में होती है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए न जाने कितनी बार मैच फिनिश किया है।आईपीएल में भी वह सीएसके के लिए मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं। शोमवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने आखिरी ओवर में आ कर दो गेंदों में दो छक्के जड़ दिए।
धोनी ने आईपीएल में 20वें ओवर में अब तक 277 गेंदों में 245.12 के स्ट्राइक रेट से 679 रन जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 49 चौकें और 55 छक्कें भी लगाए हैं।
धोनी के आईपीएल करियर की बात करे तो उन्होंने अब तक 236 मैच में 135.54 की स्ट्राइक रेट से 5004 रन बनाएं हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी जड़े है।