दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बने खिलाड़ी
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। कार्तिक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 0 के स्कोर पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 0(2) के स्कोर पर…
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। कार्तिक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 0 के स्कोर पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 0(2) के स्कोर पर खलील अहमद की गेंद पर आउट हो गए। उनका आसान सा कैच कुलदीप यादव ने लिया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
Most Ducks in IPL
— Sumit (@innocent2904) May 12, 2024
18 - Dinesh Karthik*
17 - Glenn Maxwell
17 - Rohit Sharma
16 - Piyush Chawla
16 - Sunil Narine #RCBvDC pic.twitter.com/UQGuRIOdhL
18- दिनेश कार्तिक
17- ग्लेन मैक्सवेल
17- रोहित शर्मा
16- पीयूष चावला
16 - सुनील नारायण
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन टांग दिए।