श्रीलंका के दुनिथ वेल्लालागे ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, महाराज और सील्स के हाथ रह गए खाली
श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने अगस्त महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत लिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दुनिथ वेल्लालागे और हर्षिता समरविक्रमा को अगस्त 2024 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ़ द मंथ चुना है। वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ़ श्रीलंका की घरेलू वनडे सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के…
श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे ने अगस्त महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत लिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने दुनिथ वेल्लालागे और हर्षिता समरविक्रमा को अगस्त 2024 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ़ द मंथ चुना है। वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ़ श्रीलंका की घरेलू वनडे सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद ये अवॉर्ड जीता है। उनके हरफनमौला योगदान के चलते ही उनकी टीम ने भारत को 2-0 से सीरीज में हराया था।