SL vs ENG 3rd T20I: दुष्मंथा चमीरा ने खोला पंजा, इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए फ्लॉप, श्रीलंका के सामने बने सिर्फ 128 रन
Sri Lanka vs England 3rd T20I: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी पूरी तरह फ्लॉप रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लिश टीम को शुरुआती झटके से उबरने का मौका ही नहीं मिला। श्रीलंका की घातक गेंदबाज़ी के सामने इंग्लैंड के टॉप…
Sri Lanka vs England 3rd T20I: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी पूरी तरह फ्लॉप रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लिश टीम को शुरुआती झटके से उबरने का मौका ही नहीं मिला। श्रीलंका की घातक गेंदबाज़ी के सामने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर ने घुटने टेक दिए।
मंगलवार (3 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी, लेकिन यह फैसला टीम के लिए भारी पड़ गया। पारी की दूसरी ही गेंद पर बेन डकेट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद जैकब बेथेल (3), टॉम बैंटन (7) और कप्तान हैरी ब्रूक (4) भी सस्ते में आउट हो गए, जिससे इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही।
जोस बटलर ने एक छोर से पारी संभालने की कोशिश की और 21 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन वह दबाव में खुलकर नहीं खेल पाए। मुश्किल हालात में सैम करन ने जिम्मेदारी संभाली और 48 गेंदों में 58 रन की जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। लियाम डॉसन ने 14 रन जोड़ते हुए सातवें विकेट के लिए 47 रनों की अहम साझेदारी निभाई, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ कोई खास योगदान नहीं दे सके।
श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए, जबकि दुनिथ वेललागे और महीश थीक्षाना को 1-1 सफलता मिली। इन घातक गेंदबाज़ी के दम पर श्रीलंका ने इंग्लैंड को 128 रनों के मामूली स्कोर पर रोक दिया।
टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कमिंडु मेंडिस, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षाना।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड, आदिल राशिद।