WPL 2026 Eliminator: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, गुजरात जायंट्स पहले करेगी बल्लेबाज़ी; देखें प्लेइंग इलेवन
WPL 2026, Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार (03 फरवरी) को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…
WPL 2026, Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार (03 फरवरी) को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खिताबी भिड़ंत करेगी। इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।