T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्यौता,डालें प्लेइंग XI पर नजर
इंग्लैड के कप्तान हैरी ब्रूक ने स्कॉटलैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार मिली है।
ग्रुप बी की पॉइंट्स…

ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में स्कॉटलैंड दूसरे नंबर पर और इंग्लैंड चौथे नंबर पर है। दोनों टीमों के लिए सुपर 8 के लिहाज से यह मुकाबला अहम है।
दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीमें:
स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुनसे, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क, मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), मार्क वॉट, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, ब्रैड व्हील।
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।