ENG vs ITA: इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का टारगेट, विल जैक्स ने ठोके 22 गेंदों में तूफानी 53 रन
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 203 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों के मिले जुले प्रदर्शन के बाद इंग्लिश टीम…
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 203 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों के मिले जुले प्रदर्शन के बाद इंग्लिश टीम निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन विल जैक्स (53) ने बनाए।
हालांकि, इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही और जोस बटलर सिर्फ 3 के स्कोेर पर आउट हो गए। फिल सॉल्ट ने आउट होने से पहले तेजी से 28 रन बनाए जबकि जेकब बेथल ने भी 23 रनों का योगदान दिया। इसके बाद टॉम बैंटन (30), सैम करन (25), विल जैक्स (53*) और जेमी ओवर्टन ने भी 15 रनों का योगदान दिया जिसके चलते इंग्लिश टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाने में सफल रही।
इटली के लिए ग्रांट स्टुअर्ट और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट लिए। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड इस लक्ष्य का बचाव कर पाता है या नहीं। बता दें कि इंग्लैंड को सुपर-8 में पहुंचने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी होगा ऐसे में वो अपना सबकुछ झोंकते हुए नजर आएंगे।