IPL 2024 से बाहर हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, इस वजह से नहीं बन पाएंगे हिस्सा
आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी थी। वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने 8 करोड़ के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को रिलीज कर दिया था। ऐसे में उम्मीद…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी थी। वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने 8 करोड़ के खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को रिलीज कर दिया था। ऐसे में उम्मीद थी कि वो आईपीएल 2024 की नीलामी का हिस्सा होंगे। हालांकि उन्होंने आगामी सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। इसका मतलब है कि वो आगामी आईपीएल सीजन का हिस्सा हो होंगे। वहीं 1,166 खिलाड़ी 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए रजिस्टर करा चुके हैं।
मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर ने अभी तक खुद को रजिस्टर नहीं करवाया है। इसका मतलब है कि इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होने वाला है। इस बीच मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों ने आगामी नीलामी के लिए खुद को रजिस्टर करवाया है।