MI vs RCB: हिटमैन रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में 9 साल बाद हुआ ऐसा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहितश शर्मा आईपीएल 2021 में पहला रन, पहला चौका और पहला छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बने। लेकिन 15 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलकर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने एक अनाचाहा रिकॉर्ड बना दिया।
टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी…
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहितश शर्मा आईपीएल 2021 में पहला रन, पहला चौका और पहला छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बने। लेकिन 15 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलकर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। इसके साथ ही उन्होंने एक अनाचाहा रिकॉर्ड बना दिया।
टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब आईपीएल सीजन का पहला विकेट रनआउट के रूप में हुआ है। इससे पहेल ऐसा साल 2012 में हुआ था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर फाफ डु प्लेसिस रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे।
बता दें कि क्रिस लिन ने चहल द्वारा डाले गए चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कवर और कवर पॉइंट के बीच में शॉट खेला था। लिन ने रन दौड़ने की शुरूआत की लेकिन गेंद को विराट कोहली की तरफ जाता देख वह वापस अपनी क्रीज की तरफ लौट पड़े। दूसरे छोर से रोहित काफी आगे आ चुके थे और कोहली ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर चहल के हाथों में गेंद थ्रो कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई।
First wicket of an IPL season falling to a run-out:-
Faf du Plessis for CSK v MI, 2012
Rohit Sharma for MI v RCB, today#MIvRCB— Kausthub Gudipati (@kaustats) April 9, 2021