पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज सुधीर नाइक का 78 साल की उम्र में निधन, भारत के लिए खेल चुके हैं तीन टेस्ट
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मुंबई के 1970-71 के रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान सुधीर नायक का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 78 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी साँस ली।
दादर स्थित अपने आवास पर गिरनी के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया…
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मुंबई के 1970-71 के रणजी ट्रॉफी विजेता कप्तान सुधीर नायक का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 78 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी साँस ली।
दादर स्थित अपने आवास पर गिरनी के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, उनके दोस्त और पूर्व क्रिकेटर नियमित रूप से अस्पताल का दौरा कर रहे थे। लेकिन अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम उनकी हालत और बिगड़ गई थी।
सुधीर नायक ने भारत के लिए 3 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले है। उन्होंने टेस्ट में 141 रन बनाएं हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 38 रन बनाएं हैं। उन्होंने अपने करियर में 85 फर्स्ट क्लास मैच कहेल हैं, जिसमें 7 शतक और 27 अर्धशतक के साथ 4376 रन बनाएं हैं।