'अगर कप्तान World Cup जीता सकता तो जोस बटलर भी इंग्लैंड को जीता पाते'
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अकसर ही बेबाक अंदाज में अपना मत दुनिया के सामने रखते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में बीते गुरुवार (26 अक्टूबर) को श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8…
Advertisement
'अगर कप्तान World Cup जीता सकता तो जोस बटलर भी इंग्लैंड को जीता पाते'
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अकसर ही बेबाक अंदाज में अपना मत दुनिया के सामने रखते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में बीते गुरुवार (26 अक्टूबर) को श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। यह मौजूदा चैंपियन की विश्व कप 2023 में 5 मैचों में मिली चौथी हार है। ऐसे में गौतम गंभीर ने जोस बटलर पर कमेंट करते हुए कहीं ना कहीं एमएस धोनी पर निशाना साधा है।