WPL 2026: जॉर्जिया वेयरहैम और भारती फुलमाली की धमाकेदार साझेदारी, गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 193 रनों का लक्ष्य
WPL 2026, Mumbai Indians Womens vs Gujarat Giants Womens: महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का…
WPL 2026, Mumbai Indians Womens vs Gujarat Giants Womens: महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए पहली पारी में 192 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम को सोफी डिवाइन (8) के रूप में शुरुआती झटका जल्दी लग गया। इसके बाद बेथ मूनी और कनिका अहूजा ने पारी को संभालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। बेथ मूनी ने 26 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि कनिका अहूजा ने 18 गेंदों में 35 रनों की आक्रामक पारी खेली।
मिडिल ऑर्डर में जॉर्जिया वेयरहैम ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत के ओवरों में भारती फुलमाली ने तेजी से रन बटोरते हुए 15 गेंदों में नाबाद 36 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वेयरहैम और फुलमाली के बीच छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 56 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 192 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की ओर से शबनीम इस्माइल, निकोला कैरी, अमेलिया केर और हेले मैथ्यूज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): अमेलिया केर, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), हेले मेथ्यूज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइकल, त्रिवेणी वशिष्ठ।
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, आयुषी सोनी, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका अहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।