WPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हेले मेथ्यूज की हुई टीम में वापसी, देखें प्लेइंग XI
WPL 2026, Mumbai Indians Womens vs Gujarat Giants Womens: महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी…
WPL 2026, Mumbai Indians Womens vs Gujarat Giants Womens: महिला प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): अमेलिया केर, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), हेले मेथ्यूज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइकल, त्रिवेणी वशिष्ठ।
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, आयुषी सोनी, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका अहूजा, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।