WPL 2026: एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने खेली तूफानी पारी, गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 168 रनों का लक्ष्य
GG-W vs MI-W, WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने शुक्रवार, 30 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने जीत हासिल करने के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स के लिए कैप्टन एशले गार्डनर ने 28 गेंदों पर 7…
GG-W vs MI-W, WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने शुक्रवार, 30 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने जीत हासिल करने के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स के लिए कैप्टन एशले गार्डनर ने 28 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का ठोकते हुए तूफानी अंदाज़ में 46 रन बनाए। वहीं जॉर्जिया वेयरहैम ने भी 26 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के ठोककर नाबाद 44 रनों की पारी खेली। इसी के दम पर टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 167 रनों तक पहुंचा।
बात करें अगर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों की तो अमेलिया केर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं शबनीम इस्माइल और नेट साइवर ब्रंट ने एक-एक विकेट लिया। कुल मिलाकर यहां से अब MI को ये मुकाबला जीतने के लिए 168 रनों का लक्ष्य हासिल करना है।
ऐसी है दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल, पूनम खेमनार।
गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़।