हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने किया रिटेन, इन 8 खिलाड़ियों को आईपीएल 2024 से पहले किया रिलीज
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिटेन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी की वो मुंबई इंडियंस में जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
गुजरात टाइटंस द्वारा रिलीज…
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को रिटेन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी की वो मुंबई इंडियंस में जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।
गुजरात टाइटंस द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ी: यश दयाल, के.एस. भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, दासुन शनाका।
गुजरात टाइटंस का मौजूदा स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।
गुजरात टाइटंस के पर्स में 23.15 करोड़ बचे है।