गुजरात का साथ छोड़ हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस से खेलते हुए आएंगे नजर
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी की है। इससे पहले, जब सभी टीमों की रिटेंशन सूची सार्वजनिक की गई थी, तब पांड्या को गुजरात टाइटन्स द्वारा रिटेन करने की बात कही गई थी। हालाँकि रिपोर्ट्स के…
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी की है। इससे पहले, जब सभी टीमों की रिटेंशन सूची सार्वजनिक की गई थी, तब पांड्या को गुजरात टाइटन्स द्वारा रिटेन करने की बात कही गई थी। हालाँकि रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक एमआई में फिर से शामिल हो गए हैं।
इससे पहले, कई मीडिया हाउसों ने खबर दी थी कि ऑलराउंडर टूर्नामेंट के आगामी सीज़न के लिए जीटी छोड़ देंगे और एमआई में शामिल होंगे। हालांकि, ब्रॉडकास्टर्स ने खुलासा किया कि जीटी ने ऑलराउंडर को बरकरार रखा था, लेकिन किसी कारण से डील पूरी नहीं हो पाई। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रिटेंशन सूची सार्वजनिक होते ही गुजरात और मुंबई के बीच ऑल-कैश डील सफलतापूर्वक हो गई। परिणामस्वरूप, पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे, जिसको उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में रिप्रेजेंट किया था।
वहीं खबर है की मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से ट्रेड किया है। मुंबई ने ऑस्ट्रलियाई ऑलराउंडर को आईपीएल 2023 की नीलामी में 17.50 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था।