हैरी ब्रूक फिर बने करोड़पति, दिल्ली और राजस्थान की जंग में इस टीम ने मारी बाज़ी
आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन दुबई में हो रहा है। इस ऑक्शन में पहले सेट के दौरान हैरी ब्रूक पर सभी की निगाहें थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने तो इस खिलाड़ी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी में बहुत दिलचस्पी दिखाई…
आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन दुबई में हो रहा है। इस ऑक्शन में पहले सेट के दौरान हैरी ब्रूक पर सभी की निगाहें थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने तो इस खिलाड़ी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी में बहुत दिलचस्पी दिखाई और इन दोनों के बीच चली जंग में आखिरकार दिल्ली ने बाजी मारी और 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ब्रूक को 4 करोड़ में खरीदा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ब्रूक आगामी आईपीएल सीजन में अपनी कीमत के साथ इंसाफ कर पाएंगे या नहीं।