हर्षा भोगले ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2024 की बेस्ट XI, विराट कोहली को नहीं दी जगह, एक चौंकाने वाला नाम शामिल
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है। क्रिकबज से बातचीत में चुनी गई इस टीम में हर्षा ने चैंपियन टीम भारत के 6 खिलाड़ियों औऱ अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों को जगह दी है।
हर्षा ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया…
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है। क्रिकबज से बातचीत में चुनी गई इस टीम में हर्षा ने चैंपियन टीम भारत के 6 खिलाड़ियों औऱ अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों को जगह दी है।
हर्षा ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है औऱ उनके साथ रहमानुल्लाह गुरबाज को ओपनिंग के लिए चुना है। इसके अलावा मिडल ऑर्डर में विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन, सूर्यकुमार यादव, डेविड मिलर को रखा है। ऑलराउंडर के तौर पर मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या और राशिद खान को चुना है।
इसके अलावा गेंदबाजी में भारत के कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह औऱ अर्शदीप सिंह को चुना है।
हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई टी-20 वर्ल्ड कप की बेस्ट इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।