ICC U19 World Cup 2022: आयरलैंड ने दूसरे क्वार्टरफाइनल में कनाडा को 94 रनों से रौंदा, ये खिलाड़ी बना जीत के हीरो
आयरलैंड ने मंगलवार (25 जनवरी) को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के प्लेट ग्रुप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा को 94 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 43.3 ओवरों में 179 रन बनाए। फिलिपुस ले…
आयरलैंड ने मंगलवार (25 जनवरी) को ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के प्लेट ग्रुप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा को 94 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 43.3 ओवरों में 179 रन बनाए। फिलिपुस ले रोक्स ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जैमी फोर्ब्स ने 25 और नैथम मैकगुरी ने 21 रनों का योगदान दिया। ले रोक्स को उनके शानदार अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। देखें पूरा स्कोरकार्ड
कनाडा की ओर से इथन गिबसन ने तीन विकेट चटकाए।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम 29.2 ओवरों में 85 रनों पर ऑलआउट हो गई। परवीर खारौद ने सबसे ज्यादा 19 रनो बनाए।
आयरलैंड के लिए रूबेन विल्सन ने तीन विकेट, नाथन मैकगायर और जेमी फोर्ब्स ने दो-दो विकेट हासिल किए।