IND vs AUS: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हुए पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ करेंगे टीम की कप्तानी
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भारत के लिए अहमदबाद में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल अपनी माँ के साथ सिडनी में ही रहेंगे। गौरतलब है कि उनकी माँ स्तन कैंसर से बीमार चल रही हैं, जिस कारण उन्होंने दूसरे टेस्ट…
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भारत के लिए अहमदबाद में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल अपनी माँ के साथ सिडनी में ही रहेंगे। गौरतलब है कि उनकी माँ स्तन कैंसर से बीमार चल रही हैं, जिस कारण उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच के बाद घर वापस जाने का फैसला किया था।
भारत के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ के हाथों में ही होगी। स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे मैच में भारत के खिलाफ 9 विकेट जीत दर्ज की थी। हालाँकि, तीसरे मैच गंवाने के बावजूद भारतीय टीम चार मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही हैं।