U-19 World Cup Final: राज बावा-रवि कुमार ने बरपाया कहर, इंग्लैंड को 189 रनों पर किया ढेर
राज बावा और रवि कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने एंटीगुआ में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 44.5 ओवरों में 189 रनों पर ही ढेर कर दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड…
राज बावा और रवि कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने एंटीगुआ में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 44.5 ओवरों में 189 रनों पर ही ढेर कर दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने पारी के दूसरे ओवर में जैकब बेथेल (2) को खो दिया। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे और 91 रन के कुल स्कोर तक सात बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन जेम्स रेव ने एक छोर को संभाले रखा और जेम्स सेल्स के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की।
जेम्स रेव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 116 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 95 रनों की पारी खेली, वहीं जेम्स सेल्स 65 में से 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए राज बावा ने 31 रन देकर 5 विकेट. और रवि कुमार 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए