इंग्लैंड लायंस के खिलाफ केएस भरत ने जड़ा शतक, भगवान राम को इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि, देखें Video
विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए शतक बनाया। इसके बाद अनोखे अंदाज में ये शतक उन्होंने भगवान राम को समर्पित किया। अनौपचारिक पहले टेस्ट के अंतिम दिन शतक पूरा करने के बाद केएस भरत का 'धनुष और तीर' वाला जश्न…
विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) ने अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए शतक बनाया। इसके बाद अनोखे अंदाज में ये शतक उन्होंने भगवान राम को समर्पित किया। अनौपचारिक पहले टेस्ट के अंतिम दिन शतक पूरा करने के बाद केएस भरत का 'धनुष और तीर' वाला जश्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस उनकी तारीफ कर रहे है। भरत ने नाबाद 116 रन बनाए, जिससे भारत ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट की दूसरी पारी में 426/5 का स्कोर बनाया और मैच ड्रा कराया।