भारत के खिलाफ डबल सुपर ओवर विवाद पर इस अफगान क्रिकेटर ने रोहित पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात
भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में दूसरे सुपर ओवर में हराया था। यह किसी इंटरनेशनल मैच में पहला उदाहरण है जब दो सुपर ओवर फेंके गए। कुछ नियमों की 'अनदेखी' की गई क्योंकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit…
भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में दूसरे सुपर ओवर में हराया था। यह किसी इंटरनेशनल मैच में पहला उदाहरण है जब दो सुपर ओवर फेंके गए। कुछ नियमों की 'अनदेखी' की गई क्योंकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले सुपर ओवर में 'रिटायर्ड आउट/रिटायर्ड हर्ट' होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए। हालांकि मैच के दौरान अफगानिस्तान के किसी भी खिलाड़ी ने कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की थी। हालांकि अब इस चीज पर अफगानिस्तान के ऑलराउंडर करीम जनत (Karim Janat) ने कहा है कि रोहित को दोबारा बल्लेबाजी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।