IPL 2021: विराट की आरसीबी पर भारी पड़ी है रोहित की मुंबई पलटन, देखें एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुक्रवार (9 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 पहला मुकाबला खेला जाएगा। एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 7.30 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 27 मैच खेले गए…
मुंबई इंडियंस औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शुक्रवार (9 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 पहला मुकाबला खेला जाएगा। एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 7.30 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 27 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 17 औऱ बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है, जिसमें बैंगलोर की टीम को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात की जाए तो मुंबई ने 4 में जीत हासिल की है। जबकि टाई होने के बाद एक मैच बैंगलोर ने जीता है।
बता दें कि मुंबई की टीम आजतक कभी सीजन को ओपनिंग मैच नहीं जीती है। सीजन का ओपनिंग मैच मुंबई ने पहली बार आरसीबी के खिलाफ ही 2012 में खेला था।