IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, ललित-अक्षर बने जीत के हीरो
ललित यादव (नाबाद 48 रन) और अक्षर पटेल (नाबाद 38 रन) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को बेबोर्न स्टोडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के 177 रनों के जवाब में दिल्ली ने 10…
ललित यादव (नाबाद 48 रन) और अक्षर पटेल (नाबाद 38 रन) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को बेबोर्न स्टोडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के 177 रनों के जवाब में दिल्ली ने 10 गेंद बाकी रहते रहुए 6 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।
इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन के शानदार अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान 177 रन बनाए थे। मुंबई के लिए ईशान ने 48 गेंदों में 11 चौकों और दो छ्क्कों की मदद से नाबाद 81 रनों की पारी खेली थी।