IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुए बदलाव
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में टॉस जीततक पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम इस सीजन जीत का खाता नहीं खोल पाई है औऱ पांच मैच में पांच हार…
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में टॉस जीततक पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम इस सीजन जीत का खाता नहीं खोल पाई है औऱ पांच मैच में पांच हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। वहीं लखनऊ की ने पांच में से तीन मैच में जीत दर्ज की है।
दोनों ही टीमों में एक-एक बदलाव हुआ है। मुंबई में बेसिल थम्पी की जगह फैबियन एलेन और लखनऊ में कृष्णाप्पा गौतम की जगह मनीष पांडे को मौका मिला है।
टीमें:
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, अवेश खान, रवि बिश्नोई
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स