IPL 2022: ईशान किशन ने ठोका तूफानी पचास, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 178 रनों का लक्ष्य
ईशान किशन के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने बेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम की शुरूआत शानदार रही और रोहित और ईशान…
ईशान किशन के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने बेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम की शुरूआत शानदार रही और रोहित और ईशान ने मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद कुलदीप ने दिल्ली की वापसी कराई और अगले 16 रनों के रोहित औऱ अनमोलप्रीत सिंह को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद रनों की रफ्तार थम गई और लेकिन ईशान धीरे-धीरे अपनी पारी आगे बढ़ाते रहे।
मुंबई के लिए कप्तान रोहित ने 32 गेंदों में चार चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली। ईशान ने मुंबई के लिए लगातार अपना तीसरा अर्धशतक ठोका और 48 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 22 रनों का योगदान दिया। जिसकी बदौलत मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट औऱ खलील अहमद ने दो विकेट हासिल किए।