IPL 2023: अक्षर पटेल ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी, मुंबई इंडियन्स के सामने 173 रनों का लक्ष्य
IPL 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 172 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली की टीम ने 34 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ (15 रन) के रूप में पहला विकेट…
IPL 2023: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 172 रनों पर ढेर हो गई। दिल्ली की टीम ने 34 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ (15 रन) के रूप में पहला विकेट गंवाया। कप्तान डेविड वार्नर ने 47 गेंदों में 51 रन बनाएं। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों के मदद से 54 रनों की पारी खेली।
मुंबई इंडियन्स के लिए स्पिनर पियूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, दो विकेट रिले मेरेडिथ ने लिए। जबकि, ऋतिक शौकीन के नाम एक विकेट रहा।