IPL 2023: चेन्नई-मुंबई की टीमें इन दोनों दिग्गजों के बिना पहली बार आमने-सामने होंगी, देखें रेकॉर्ड्स
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार शाम को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं, मुंबई इंडियन 5 बार तो वहीं सीएसके 4 बार आईपीएल ट्राफी जीत चुकी हैं।
दोनों के बीच यह पहला ऐसा मुकबला…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार शाम को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं, मुंबई इंडियन 5 बार तो वहीं सीएसके 4 बार आईपीएल ट्राफी जीत चुकी हैं।
दोनों के बीच यह पहला ऐसा मुकबला होगा जिसमें मुंबई इंडियन्स के लिए किरोन पोलार्ड और सीएसके के लिए ड्वेन ब्रावो नहीं खेल रहे होंगे। दोनों खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल पोलार्ड मुंबई के बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, ब्रावो सीएसके के गेंदबाजी कोच बने हुए हैं।
मुंबई और चेन्नई के बीच आईपीएल में अब तक 34 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 20 मैच मुंबई ने जीते हैं। वहीं, 14 मैच में सीएसके ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मैच खले गए थे, जिसमें दोनों ने एक-एक मैच जीते थे।