IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के खिलाड़ी के साथ हादसा, अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार यानी आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियन्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले मुंबई के टीम को बड़ा झटका लगा है। इस सीजन अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा लिया है। लखनऊ द्वारा शेयर…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार यानी आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियन्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले मुंबई के टीम को बड़ा झटका लगा है। इस सीजन अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा लिया है। लखनऊ द्वारा शेयर किए गए एक विडियो में अर्जुन लखनऊ के कुछ खिलाड़ियों से मिलते दिखे, जिस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया है।
Mumbai se aaya humara dost. pic.twitter.com/6DlwSRKsNt
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 15, 2023
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अपने डेब्यू करने वाले अर्जुन ने आईपीएल 2023 में 4 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए हैं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपायी इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाला आज का मैच दोनों टीमों के लिए महतवपूर्ण है। दोनों टीम इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।