IPL 2023: प्लेऑफ में कैसे हो सकती है लखनऊ और मुंबई इंडियंस की एंट्री, समझिए पूरी गणित
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 16 मई (मंगलवार) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 63वां मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई की टीम आईपीएल में लखनऊ को नहीं हरा पाई है। दोनों टीम के बीच हुए दो मुकाबलों में मुंबई ने जीत दर्ज…
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 16 मई (मंगलवार) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 63वां मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई की टीम आईपीएल में लखनऊ को नहीं हरा पाई है। दोनों टीम के बीच हुए दो मुकाबलों में मुंबई ने जीत दर्ज की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ सिनेरियो
12 मैच में 6 जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के 13 पॉइंट हैं क्योंकि एक मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। मुंबई के खिलाफ जीत से लखनऊ की प्लेऑफ क्वालीफिकेशन की दावेदारी औऱ मजबूत होगी। बाकी बचे दोनों मैच में जीत के साथ टीम के 17 पॉइंट हो जाएंगे और प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जाएगी और अदर दोनों में हार मिती है तो टूर्नामेंट में सफर खत्म।
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ सिनेरियो
मुंबई इंडियंस ने 12 मैच में से 7 में जीत दर्ज की और उसके 14 पॉइंट्स हैं। लखनऊ के खिलाफ अगर जीत मिलती है तो टीम के प्लेऑफ की दावेदारी और मजबूत हो जाएगी। मुंबई बाकी बचे दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 18 पॉइंट्स हो जाएंगे और टीम टॉप 2 में फिनिश करेगी। अगर मुंबई दोनों आखिरी मैच हारती है तो उसकी राह मुश्किल होगी नेट रनरेट के चलते। मुंबई का नेट रनरेट -0.117 है।