IPL 2023: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में किया उलटफेर,डालें एक नजर
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसे आरसीबी ने 23 रन से अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए 34 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्का की मदद से 50 रनों…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसे आरसीबी ने 23 रन से अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए 34 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्का की मदद से 50 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली मैन ऑफ़ द मैच रहे। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुँच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 10वें नंबर पर है।
दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसे पंजाब की टीम ने 2 विकेट से जीत लिया। पंजाब के लिए 41 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलने वाले सिकंदर रजा मैन ऑफ द मैच रहे। पंजाब की टीम इस जीत के साथ चौथे नंबर पर पहुँच गई है। वहीं, लखनऊ की टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
Here's a look at the points table after the 21st match!
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 15, 2023
#IPL2023 #RCBvDC #DCvRCB #DC #LSGvPBKS #PBKSvLSG #PBKS pic.twitter.com/taYjOAHS3u