IPL 2023: शिखर धवन के पास ऑरेंज कैप, विराट कोहली तीसरे नंबर पर पहुंचे
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के पास है। धवन आईपीएल 2023 में अब तक 4 मैच में 146 की स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के पास है। धवन आईपीएल 2023 में अब तक 4 मैच में 146 की स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर 5 मैच में 228 रन बनाकर दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। जबकि, आरसीबी के विराट कोहली 4 मैच में 71 की औसत से 214 रन बनाकर तीसरे नंबर पर पहुँच गए हैं।
आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप:
शिखर धवन - 233
डेविड वार्नर - 228
विराट कोहली - 214
जोस बटलर - 204
फाफ डू प्लेसिस - 197