IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें प्लेइंग XI
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आज के मैच से बाहर रहेंगे, उनकी जगह रिले मेरेडिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, ऋतिक शौकीन की जगह कुमार…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 35वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आज के मैच से बाहर रहेंगे, उनकी जगह रिले मेरेडिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय आज के मैच का हिस्सा होंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ
मुंबई इंडियंस सब्स्टीट्यूट: रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, संदीप वारियर
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (सी), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा
गुजरात टाइटन्स सब्स्टीट्यूट: जोशुआ लिटिल, दासुन शनाका, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, श्रीकर भारत