IPL 2023 के ऑक्शन में कुल 404 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें किस टीम के पास हैं कितने पैसे
कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2023 के ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। शुरू में 10 टीमों ने 991 खिलाड़ियों में 399 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसके बाद टीमों के अनुरोध पर छह और खिलाड़ियों को शामिल किया गया। जिसके बाद खिलाड़ियों की कुल…
कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2023 के ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। शुरू में 10 टीमों ने 991 खिलाड़ियों में 399 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसके बाद टीमों के अनुरोध पर छह और खिलाड़ियों को शामिल किया गया। जिसके बाद खिलाड़ियों की कुल संख्या 405 हुई, जो आईपीएल 2023 के ऑक्शन में शामिल होंगे।
इन 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिसमें 4 एसोसिएट देशों के हैं। इसमें से 119 खिलाड़ी कैप्ड और 282 खिलाड़ी अनकैप्ड और 4 एसोसिएट देशों के हैं।
10 टीमों में कुल स्लॉट बचे 87, जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों के हैं। 19 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है।
भारतीय समय के अनुसार ऑक्शन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।
Time for the IPL Auction 2023. pic.twitter.com/DdyEwQZ2Z8
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 13, 2022