IPL 2023: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अपना पहला आईपीएल शतक, दिल्ली के सामने 168 रनों का लक्ष्य
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ते हुए 65 गेंदों में 10…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ते हुए 65 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 103 रनों की पारी खेली। वहीं, सैम करन ने 20 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सिकंदर रजा (11 ) एक मात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने दहाई के आकड़े को पाड़ किया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में इशांत शर्मा ने दो विकेट चटकाए। वहीं, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार