IPL 2023: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से हराया, हरप्रीत बरार ने लिए चार विकेट
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की। मैच में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 103 रनों की शतकीय पारी के बदौलत 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की। मैच में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 103 रनों की शतकीय पारी के बदौलत 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वार्नर ने 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली।
पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी में हरप्रीत बरार ने चार विकेट चटकाए। वहीं, नाथन एलिस और राहुल चाहर ने दो-को विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इशांत शर्मा ने दो विकेट चटकाए। जबकि, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव और मुकेश शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।