पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से हराया, एक नजर IPL 2023 के पॉइंट्स टेबल पर डाले
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शानदार मैच खेला गया। जिसे पंजाब किंग्स ने 31 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं,…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शानदार मैच खेला गया। जिसे पंजाब किंग्स ने 31 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 पॉइंट्स के साथ आखिरी नंबर पर है। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 136 ही बना सकी।
Punjab Kings boost their playoff chances
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) May 13, 2023
Full #DCvPBKS Scorecard @ https://t.co/4y1ZQ8DXjV pic.twitter.com/2431iZHFfh
आईपीएल 2023 में रविवार यानी कल दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन का दूसरा मुकाबला 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।