IPL 2023: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी, शिखर धवन हुए बाहर
पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 21वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शिखर धवन इस मैच का हिस्सा…
पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 21वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शिखर धवन इस मैच का हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह कुरेन टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
टीमें:
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार,कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह