RCB vs DC: विराट कोहली ने ठोका तूफानी अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स को मिला 175 रनों का लक्ष्य
IPL 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार (15 अप्रैल) को RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद विपक्षी टीम आरसीबी ने…
IPL 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार (15 अप्रैल) को RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद विपक्षी टीम आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 174 रन टांग दिये हैं।
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। विराट ने 34 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन जड़े। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस (22), महिपाल लोमरोर (26), और ग्लेन मैक्सवेल (24) को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह पचास रनों के आंकड़ें तक नहीं पहुंच सके।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा अक्षर पटेल और ललित यादव ने 1-1 विकेट चटकाया। यहां से अब दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 175 रन बनाने होंगे।