IPL 2023: आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय बने रोहित शर्मा, दूसरे नंबर पर धोनी
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई के इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा मैन ऑफ़ द मैच बने। उन्होंने 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली।…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई के इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा मैन ऑफ़ द मैच बने। उन्होंने 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा आईपीएल में 19वीं बार मैन ऑफ द मैच बने। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ़ द मैच बनने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी 17 मैन ऑफ़ द मैच ट्रॉफी के साथ दूसरे नंबर पर है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ़ द मैच जीतने वाले भारतीय:
19 - रोहित शर्मा
17 - एमएस धोनी
16 - युसूफ पठान
14 - विराट कोहली
14 - सुरेश रैना