IPL 2023: नाबाद 99 रन की पारी खेल शिखर धवन ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया, रुतुराज दूसरे नंबर पर
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के पास हैं। धवन ने इस सीजन में अब तक 3 मैच में 225 की औसत और 149 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक भी जड़ा हैं। उनके…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का ऑरेंज कैप पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के पास हैं। धवन ने इस सीजन में अब तक 3 मैच में 225 की औसत और 149 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक भी जड़ा हैं। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 189 रन के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर 3 मैच में 117 की स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
आईपीएल 2023 ऑरेंज कैप:
शिखर धवन (पंजाब) - 225
रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके) - 189
डेविड वार्नर (डीसी) - 158
जोस बटलर (आरआर) - 152
काइल मयेर्स (एलएसजी) - 139