IPL 2024: अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ते हुए तोड़ा विराट का 8 साल पुराना रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के शानदार अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 4 विकेट से हरा दिया। अपनी इस शानदार पारी की मदद से अभिषेक ने विराट कोहली (Virat Kohli) का 8 साल पुराना…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के शानदार अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 4 विकेट से हरा दिया। अपनी इस शानदार पारी की मदद से अभिषेक ने विराट कोहली (Virat Kohli) का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अभिषेक ने इस मैच में 28 गेंद में 5 चौको और 6 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ अभिषेक ने आईपीएल के इस सीजन में छक्के जड़ दिए। इसी के साथ अभिषेक एक आईपीएल सीजन में किसी भारती द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ दिया।
एक आईपीएल सीजन में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के
41 - अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद, 2024)*
38 - विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2016)
37 - ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स, 2018)
37 - विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024)
35 - शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स, 2023)