IPL 2024: कप्तानी से हटाए जाने के बाद इस आइपीएल टीम ने रोहित शर्मा को ट्रेड करने के लिए मुंबई इंडियंस से किया संपर्क
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) की नीलामी से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ट्रेड के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से संपर्क किया था। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)…
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) की नीलामी से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ट्रेड के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से संपर्क किया था। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया है। इस फैसले की बहुत आलोचना हुई क्योंकि कई लोग इसके पक्ष में नहीं थे और जिस तरह से उन्होंने रोहित को लीडर के रूप में हटाया, उसके लिए फ्रेंचाइजी की आलोचना की। मुंबई ने रोहित की ही कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली कैपिटल्स रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और उन्हें ट्रेड में कोई दिलचस्पी नहीं थी। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ट्रेड के लिए रोहित शर्मा से संपर्क करने के साथ, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी यदि अन्य टीमें भी प्रयास करें। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कप्तान ने मुंबई इंडियंस के साथ जो तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट किया था, उसके कारण यह डील नहीं हो सकी।
Delhi Capitals approached Mumbai Indians for Rohit Sharma but due to a contract deal could not take place. (Sports Today). pic.twitter.com/3d91mXWL9m
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 16, 2023