IPL 2024: बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराते हुए हासिल की पहली जीत
आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। ये मुंबई की इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के…
आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। ये मुंबई की इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खलील अहमद की जगह कुमार कुशाग्र को खिलाया। मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव की जगह आकाश मधवाल को खिलाया। दिल्ली की तरफ से आखिरी ओवर करने आये एनरिक नॉर्खिया पर रोमारियो शेफर्ड जमकर बरसे। उन्होंने 4 6 6 6 4 6 सहित कुल 32 रन बटोरे। ये इस सीजन का अब तक का सबसे महंगा ओवर है।