IPL 2024: क्या धोनी बन गए है स्वार्थी? नॉन स्ट्राइक पर खड़े डेरिल मिचेल को सिंगल देने से किया इंकार, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में के सिंगल लेने से मना कर दिया। ऐसे में डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को शर्मिंदा होना पड़ा और उन्हें पिच की पूरी लंबाई में…
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में के सिंगल लेने से मना कर दिया। ऐसे में डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को शर्मिंदा होना पड़ा और उन्हें पिच की पूरी लंबाई में दो बार अकेले दौड़ना पड़ा। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन ही बना पायी।
यह घटना सीएसके की पारी के अंतिम ओवर में हुई जब एमएस धोनी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का सामना कर रहे थे। अर्शदीप ने तीसरी गेंद लो फुलटॉस डाली। धोनी ने इस गेंद को डीप कवर पर खेल दिया लेकिन उन्होंने सिंगल लेने से मन कर दिया। हालांकि सिंगल आराम से हो जाता और दो रन भी हो सकते थे। वहीं नॉन स्ट्राइक पर खड़े मिचेल को पिच की पूरी लंबाई में दो बार अकेले दौड़ना पड़ा। धोनी का ये फैसला फैंस को सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और वो सोशल मीडिया पर अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है।
Poor Dary Mitchell ran 2 feel for him....Dhobi isn't just a criminal but also the biggest attention seeker
— Gaurav (@Melbourne__82) May 1, 2024
pic.twitter.com/2dK6ttlAvf
एमएस धोनी ने 11 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार आउट हुए है। उनका विकेट रन आउट के रूप में गिरा।